Contact Us: sjre2020@sarkarirojgars.in

Latest Blog

Home

Blog

10

Dec

42

38

बीकानेर के आईएएस संजय मल्होत्रा आरबीआई के नए गवर्नर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राजस्व सचिव और राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का नया गवर्नर नियुक्त किया है। वह मंगलवार को रिटायर हो रहे शक्तिकांत दास का स्थान लेंगे और बुधवार से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

बीकानेर के मूल निवासी, आईआईटी और प्रिंसटन के पूर्व छात्र

मूल रूप से बीकानेर के रहने वाले संजय मल्होत्रा ने आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है और अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।

राजस्थान में प्रमुख पदों पर रहे

राजस्थान में उन्होंने राजस्व विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्य किया है। इसके अलावा, उन्होंने चार साल बिजली विभाग में सचिव और प्रमुख सचिव के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

नई टैक्स प्रणाली लागू करने में अहम भूमिका
केंद्र सरकार में राजस्व सचिव के रूप में, संजय मल्होत्रा ने वेतनभोगी तबके को राहत देने के लिए नई टैक्स प्रणाली लागू करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने अप्रत्यक्ष कर के मोर्चे पर भी कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं, जिसमें जीएसटी के तहत ऑनलाइन गेमिंग के टैक्सेशन में स्पष्टता लाना और घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल और ईंधन निर्यात पर विंडफॉल टैक्स को हटाना शामिल है।

राजस्थान में टॉप फाइव आईएएस में शामिल
संजय मल्होत्रा राजस्थान में शीर्ष पांच आईएएस अधिकारियों में शामिल हैं और सीएस से भी सीनियर हैं। उनकी नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा तीन साल के लिए की गई है