Blog
जयपुर, राजस्थान: बुधवार को जयपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के काफिले में तेज रफ्तार टैक्सी घुस गई। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।
हादसा जगतपुरा में अक्षयपात्र चौराहे पर हुआ। सीएम के काफिले में शामिल पायलट वाहन से टकराने के बाद टैक्सी करीब 50 मीटर दूर जाकर गिरी। हादसे में मारे गए पुलिसकर्मी की पहचान सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो काफिले में शामिल पायलट वाहन में सवार थे।
घायलों में एसीपी आमिर हसन, बलवान सिंह, देवेंद्र और राजेंद्र शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएम शर्मा हादसे के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों को एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने टैक्सी चालक को अपनी कार में लिटाकर महात्मा गांधी अस्पताल ले गए।
टैक्सी चालक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। उसके पास संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का आइडेंटिटी कार्ड मिला है। वह करौली नादोती निवासी अशोक बैरवा की टैक्सी कार अर्टिगा चला रहा था।
रामनगरिया थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Copyright © Sarkari Rojgars, All Right Reserved.
Designed By SJRE ENTERPRISE Doveloped By: LL MAHAR