Contact Us: sjre2020@sarkarirojgars.in

Latest Blog

Home

Blog

25

Feb

54

81

रेलवे में 32,438 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 1 मार्च तक करें अप्लाई

रेलवे में ग्रुप डी के 32,438 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार अब 1 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता:

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए।

आयु सीमा:

  • न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 36 साल।
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

आवेदन शुल्क:

  • जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 500 रुपए
  • एससी/एसटी/पीएच: 250 रुपए
  • सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवार: 250 रुपए
  • जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा के बाद 400 रुपए रिफंड किए जाएंगे।
  • अन्य सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा के बाद पूरे पैसे (250 रुपए) रिफंड कर दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया:

  • चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे।

आवेदन कैसे करें:

  1. रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "अप्लाई" लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
  4. मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
  5. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  6. फॉर्म सबमिट करें।
  7. प्रिंट आउट लेकर रखें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 1 मार्च 2025